Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

नाइजीरिया में हमला, 100 से ज्यादा की मौत

attack in nigeria more than 100 people killed

23 जून 2012

संयुक्त राष्ट्र। नाइजीरिया में कट्टरपंथी इस्लामिक गुट द्वारा गिरिजाघरों पर किए गए हमलों में रविवार से अब तक सौ लोग मारे जा चुके हैं। यह बात संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार कार्यालय की ओर से कही गई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता मार्टिन नेसर्की का हवाला देते हुए जानकारी दी है, "संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त के कार्यालय से कहा गया है कि सौ से ज्यादा लोग पिछले रविवार से देश के अलग-अलग गिरिजाघरों में बोको हरम समूह द्वारा मारे गए हैं।"

17 जून को नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिम राज्य कादुना के गिरिजाघर में बम धमाके किए गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी अगले दिन बोकोहरम ने ली थी।

नेसर्की ने बताया कि 30 लोग कदुना के गिरिजाघर में शुरुआती हमलों ईसाई युवाओं द्वारा प्रतिशोध लिए जाने के दौरान मारे गए और बाकी लोग कथित तौर पर सुरक्षाकर्मियों और मुसलमानों के संघर्ष में मारे गए।

नेसर्की के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त नवी पिल्लई ने बोको हरम द्वारा धार्मिक स्थलों और धार्मिक स्वतंत्रता पर किए गए हमले की निंदा की है।

 

More from: Videsh
31417

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020