Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

स्टाइल आइकन भी हैं आंग सान सू की

aung san su ki is also style icon

29 मई 2012

यंगून । म्यांमार की लोकतंत्र समर्थक नेता आंग सान सू की केवल राजनीतिक लड़ाई के लिए ही लाखों लोगों की प्रेरणास्रोत नहीं हैं, बल्कि वह अपने सुरुचिपूर्ण व साधारण परिधानों के लिए भी लाखों लोगों, खासकर महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपने म्यांमार दौरे के दौरान मंगलवार को सू की से मुलाकात की। लोकतंत्र समर्थक सू की कई सालों तक नरबंद रही हैं। इस दौरान पति की कैंसर से मौत हो गई और वह उनसे मिल भी नहीं पाईं, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी।

चेहरे पर मुस्कान और बालों में फूल के गजरे तथा परम्परागत परिधानों में सू की ने लाखों लोगों को आकर्षित किया है। 'द इरावडी' पत्रिका के अनुसार, वर्ष 1990 में म्यांमार की लाखों महिलाओं ने सू की के प्रति समर्थन व्यक्त करने के लिए अपने दर्जियों को उनके जैसे ही ब्लाउज सिलने को कहा। म्यांमार की बहुत सी महिलाएं उनकी फैशन शैली को अपनाती हैं।

सू की को नवम्बर, 2010 में रिहा किया गया। म्यांमार में लोकतंत्र बहाली के लिए संघर्षरत सू की से आज देश का दौरा करने वाले दुनिया के सभी नेता मुलाकात कर रहे हैं। देश में पहली अप्रैल को हुए संसदीय उप चुनाव के परिणाम भी उनकी पार्टी के पक्ष में गए हैं।

 

More from: Videsh
30943

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020