Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अमिताभ को सम्मानित करेगा आस्ट्रेलिया

australia will be awarded to amitabh

22 नवंबर 2012
 
मुम्बई।  भारतीय सिनेमा एवं भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्ते को बेहतरीन बनाने में दिए गए योगदान के लिए बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को आस्ट्रेलिया सरकार द्वारा सम्मानित किया जा रहा है। 70 वर्षीय अमिताभ ने ट्विटर के जरिए यह जानकारी साझा करते हुए लिखा, "आस्ट्रेलिया सरकार और यहां मुम्बई में उसके कमीशन द्वारा एक और सम्मान दिया जा रहा है भारतीय सिनेमा के 100 साल और दोनों देशों के बेहतर सम्बंधों में मेरे योगदान के लिए। मैं बहुत आभारी हूं।"


गत वर्ष आस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी द्वारा अमिताभ को डॉक्टरेट की मानद उपाधि दी गई थी।


विश्व सिनेमा एवं अन्य कार्यों में उनके योगदान के लिए उन्हें फ्रांस के सबसे बड़े नागरिक सम्मान 'नाइट आफ द लेजिऑन आफ ऑनर' से भी सम्मानित किया जा चुका है।

 

More from: samanya
33828

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020