Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

आस्ट्रेलिया पाकिस्तान को देगा 20 करोड़ डॉलर की सहायता

austrialia give tweenty millon core support to pakistan

22 मई 2012

शिकागो/इस्लामाबाद। आस्ट्रेलिया-पाकिस्तान विकास साझेदारी कार्यक्रम पर अमल करते हुए आस्ट्रेलिया अगले तीन महीने के भीतर पाकिस्तान को 20 करोड़ डॉलर से अधिक की वित्तीय सहायता देगा।

इस बात का खुलासा पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री जूलिया गिलार्ड के बीच शिकागो में हुई बैठक के दौरान हुआ। शिकागो में उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) का दो दिवसीय सम्मेलन चल रहा है। यह खबर सोमवार को पाकिस्तान के समाचारपत्र 'डॉन' में प्रकाशित हुई।

राष्ट्रपति जरदारी के प्रवक्ता फरहातुल्ला बाबर के मुताबिक, जरदारी ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद से लड़ने के लिए क्षेत्र में लम्बी अवधि के आर्थिक करार का इच्छुक है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान किसी भी अन्य देश के खिलाफ विध्वंसकारी गतिविधियां चलाने के लिए अपनी धरती का इस्तेमाल नहीं होने देगा।

उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में शांति और स्थिरता रहेगी तभी पाकिस्तान में भी शांति और स्थिरता कायम रहेगी।

जरदारी ने कहा कि यह समूचे अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की जवाबदेही है कि सामने आ रही चुनौती से निबटने में वह पाकिस्तान की मदद करे।


 

More from: samanya
30828

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020