Khel RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

आईपीएल के खिलाफ भूख हड़ताल करेंगे आजाद

azad will hunger strike against the ipl
 18 मई 2012 
  
नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सदस्य और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद कीर्ति आजाद ने तमाम विवादों के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को बंद करने की मांग के साथ भूख हड़ताल करेंगे। आजाद ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा, "आईपीएल को बंद कर देना चाहिए..मैं इसके खिलाफ 20 मई को फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में भूख हड़ताल पर बैठूंगा। कुछ खिलाड़ी और सिविल सोसाइटी के सदस्य भी मेरे साथ होंगे।"

आजाद ने कहा, "मैं समझता था कि आईपीएल सिर्फ मनोरंजन का साधन है लेकिन अब इसके जरिए विदेशी मुद्रा की हेराफेरी हो रही है। हम विदेशी मुद्रा अधिनियम का उल्लंघन कर रहे हैं। इसमें खिलाड़ी एक दूसरे को थप्पड़ मारते हैं और स्पॉट फिक्सिंग भी हो रही है। अब तो सिर्फ बलात्कार बाकी रह गया है।"

सबसे ताजातरीन विवाद में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के सदस्य ल्यूक पोमर्सबाक ने दिल्ली के एक होटल में एक अमेरिकी महिला के साथ छेड़छाड़ की है।

 

More from: Khel
30792

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020