Khel RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

बैडमिंटन रैंकिंग : सायना तीसरे स्थान पर पहुंचीं

badminton, saina nehwal regains no 3 ranking

25 मार्च, 2011

नई दिल्ली। भारत की सर्वोच्च महिला एकल बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल शुक्रवार को जारी ताजा विश्व रैंकिंग में एक पायदान की छलांग लगाकर तीसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। सायना इससे पहले चौथे स्थान पर थीं।

पिछले सप्ताह स्विस ओपन बैडमिंटन ग्रां पी का खिताब अपने नाम करने वाली सायना 69721.2637 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं जबकि पहले और दूसरे स्थान पर चीनी खिलाड़ियों का दबदबा है।

चीन की खिलाड़ी शिजियान वांग 83506.6 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं जबकि यिहान वांग 73988.9106 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

दूसरी ओर, पुरुष वर्ग में पुरुपल्ली कश्यप 21वें, अजय जयराम 28वें, आनंद पवार 42वें और अरविन्द भट्ट 45वें स्थान पर हैं जबकि महिला युगल में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी को एक पायदान का नुकसान हुआ है और वह 19वें स्थान पर हैं।

More from: Khel
19465

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020