Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

यूक्रेन में सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान पर प्रतिबंध

ban on smoking in public palces in ukraine

25 मई 2012
 
कीव। यूक्रेन की संसद ने रेस्तराओं, स्टेडियमों व शासकीय भवनों सहित सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान पर रोक लगाने वाले एक कानून को मंजूरी दे दी है। कानून को प्रस्तुत करने वाली सांसद तात्याना बख्तयेवा ने कहा, "आंकड़ों के मुताबिक 1.1 करोड़ यूक्रेनी लोग और दुर्भाग्य से 12 से 16 वर्ष उम्र का हर चौथा बच्चा धूम्रपान की लत से पीड़ित हैं। ऐसे में इस कानून को स्वीकृति देना जरूरी था।"

कानून के मुताबिक स्वास्थ्य सेवा स्थलों, खेल के मैदानों, स्टेडियमों, लिफ्ट, फोन बूथों, परिवहन के सार्वजनिक वाहनों, कैफे, रेस्तरां व सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थलों पर धूम्रपान वर्जित है।

इस कानून का उल्लंघन करने वालों के लिए 1,250 डॉलर की जुर्माना राशि भरने की सजा तय की गई है। बख्तयेवा ने बताया कि कानून को यूक्रेन के 80 प्रतिशत लोगों का समर्थन प्राप्त है।

कानून के प्रकाशन के छह महीने बाद से इसे लागू किया जाएगा।

करीब 10 यूरोपीय देशों में धूम्रपान पर पहले ही आधिकारिक प्रतिबंध लगाया जा चुका है।


 

More from: Videsh
30883

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020