Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

बसु 'सुपर 30' पर बनाएंगे फिल्म

anurag basu will make flim on super 30

19 सितम्बर 2012

पटना।  रणबीर कपूर अभिनीत 'बर्फी' के निर्देशन के बाद अनुराग बसु अब आनंद कुमार के शिक्षण संस्थान 'सुपर 30' पर फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में प्रवेश दिलाने के लिए 'सुपर 30' पिछले 10 वर्षो से कमजोर एवं पिछड़े वर्ग के बच्चों को योग्य बना रही है।


बसु के निकट सूत्र ने बताया, "यह फिल्म यह दिखाएगी कि कैसे कमजोर वर्ग के छात्रों का जीवन सही अवसर मिलने पर बदल जाता है, जो आरक्षण एवं अन्य सुविधाएं करने में असफल रहीं।"


बसु ने इसके लिए आनंद कुमार से वार्ता भी की है। सूत्रों के अनुसार 'बर्फी' में मूक बधिर की भूमिका निभा कर दर्शकों की वाहवाही बटोर रहे रणबीर कपूर इस फिल्म में भी आनंद कुमार की भूमिका निभाएंगे।


सूत्र ने बताया, "बसु एवं रणबीर कपूर आनंद कुमार के जीवन का अध्ययन कर रहे हैं कि कैसे प्रति वर्ष वह 30 बच्चों को अपने खर्चे पर एवं अपनी शिक्षण पद्धति से निखारते हैं?"


बसु ने आनंद कुमार की कार्यपद्धति समझने के लिए पटना में उनके साथ वक्त बिताया है।

More from: samanya
32889

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020