Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

इस शुक्रवार अक्षय, प्रभुदेवा होंगे आमने-सामने

battle-between-akshay-and-prabhudeva-this-friday
6 फरवरी 2013

मुम्बई। बॉक्सऑफिस पर इस शुक्रवार दो फिल्में 'एबीसीडी-एनीबडी केन डांस' और 'स्पेशल 26' प्रदर्शित हो रही हैं और ये दोनों ही परम्परागत सिनेमा से बिल्कुल अलग है। 

नृत्य निर्देशक रेमो डिसूजा की फिल्म 'एबीसीडी.' नृत्य पर आधारित भारत की पहली फिल्म है और इसमें भारत के सर्वश्रेष्ठ नृत्य निर्देशक प्रभुदेवा मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

पिछले सप्ताह तमिल सुपरस्टार विक्रम ने अपनी फिल्म 'डेविड' में हिंदी के संवाद खुद बोले थे और अब बारी प्रमुदेवा की है। प्रभुदेवा के हिंदी संवाद भी उन्हीं की आवाज में होंगे।

उन्होंने कहा, "यह वास्तव में एक अग्निपरीक्षा है। न सिर्फ मेरे लिए, बल्कि उनके लिए भी जिन्होंने मुझसे हिंदी में बुलवाया। लेकिन मैंने सम्भाल लिया। देखते हैं फिल्म कैसी चलती है।"

फिल्म में अपनी अतिथि भूमिका के उलट उनका कहना है कि इसमें वह मुख्य भूमिका में है।

उन्होंने कहा, "मैं पूरी फिल्म में हूं और नृत्य निर्देशक गणेश आचार्य ने मेरे अच्छे मित्र की भूमिका की है। यह ऐसी फिल्म नहीं है जिसमें फिल्म को नृत्य के लिए इस्तेमाल किया गया है। 'एनी बडी केन डांस' में एक बेहद ही भावुक कहानी है।"

इस बीच, शुक्रवार को अक्षय की फिल्म 'स्पेशल 26' भी प्रदर्शित हो रही है और अभिनेता अनुपम खेर ने यह तक कह दिया है कि उन्हें इसमें अभिनय के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जाना चाहिए।

यह फिल्म 1987 में मुम्बई की गहनों की एक दुकान पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के नकली अधिकारियों द्वारा छापा मारकर लाखों के गहने लूट लिए जाने की घटना पर आधारित है।

इस फिल्म को प्रभुदेवा और अक्षय की प्रतिद्वंद्विता के रूप में पेश किया जा रहा है। लेकिन प्रभुदेवा इससे इनकार करते है उन्होंने कहा, "मुझे अक्षय के खिलाफ कैसे खड़ा किया जा सकता है? वह एक बड़े कलाकार हैं। मैं सिर्फ एक नर्तक हूं जो सिर्फ रोमांच के लिए अभिनय में आया है।"
More from: Khabar
34484

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020