Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सौ करोड़ की रेस में जीत गई भाग मिल्खा भाग

bhag-milkha-bhag-06082013
6 Aug, 2013
मुंबई। 
बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता फरहान अख्तर की फिल्म भाग मिल्खा भाग 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। साल 2013 में प्रदर्शित फिल्म रेस 2, आशिकी 2 और ये जवानी है दीवानी के बाद भाग मिल्खा भाग चौथी फिल्म है जो 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई है।

राकेश ओम प्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी फिल्म भाग मिल्खा भाग 12 जुलाई को प्रदर्शित हुई थी और इसने महज 24 दिनों के 

अंदर 100 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा प्राप्त कर लिया है। फरहान अख्तर और सोनम कपूर की मुख्य भूमिका वाली भाग मिल्खा भाग ने पहले सप्ताह मे 53.49 करोड़ का शानदार व्यापार किया था।

इसके बाद इस फिल्म ने दूसरे सप्ताह में 27.98 करोड़, तीसरे सप्ताह में 14.70 करोड़ का व्यापार किया। यह फिल्म अपने चौथे सप्ताह में लगभग 06 करोड़ रुपये का व्यापार कर चुकी है। गौरतलब है कि भाग मिल्खा भाग, फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह के जीवन पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म में फरहान अख्तर ने मिल्खा सिंह की भूमिका निभाई है।

More from: Khabar
34886

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020