Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

भंसाली की फिल्म 'रामलीला' की शूटिंग सितम्बर में शुरू होगी

bhansali movie ramlila shooting will start on september


18 अगस्त 2012

मुम्बई। अभिनेता अभिमन्यु सिंह का कहना है कि फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की फिल्म 'रामलीला' की शूटिंग अगले महीने से शुरू हो जाएगी। उन्होंने हालांकि फिल्म में स्वयं के होने की बात की पुष्टि करने से इंकार कर दिया। अभिमन्यु ने बताया, "मै अभी इसके बारे में बात नहीं कर सकता। फिलहाल इसके बारे में बात करना जल्दबाजी होगी। मैं बस इतना कह सकता हूं कि फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरु हो जाएगी। मैं आपको इससे अधिक कुछ नहीं बता सकता।"


'गुजारिश' के बाद संजय दो वर्षो बाद निर्देशन के क्षेत्र में वापसी कर रहे हैं।


'रामलीला' के कलाकारों के बारे में अब तक कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। यह फिल्म 'रोमियो और जूलियट' का देसी रूपांतर है।

 

More from: samanya
32342

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020