Khel RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

भूपति-नोल्स की जोड़ी रोजर्स कप के क्वार्टर फाइनल में

मांट्रियल, 13 अगस्त

भारत के महेश भूपति और बहामास के मार्क नोल्स की जोड़ी 30 लाख डॉलर इनामी रोजर्स कप टेनिस टूर्नामेंट के युगल मुकाबलों के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है।

पहले दौर में बाई हासिल करने वाली भूपति-नोल्स की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने बुधवार को खेले गए दूसरे दौर के मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के जेफ कोएत्जी और आस्ट्रिया के जुर्गेन मेजलर को सीधे सेटों में 7-6 (2), 6-4 से पराजित किया।

अगले दौर में भूपति-नोल्स का सामना पोल्स मारिस्वेज फ्रिस्टेनबर्ग और मार्सिन मोत्कोवस्की की जोड़ी से होगा। इस जोड़ी ने जर्मनी के टॉमी हास और चेक गणराज्य के राजेक स्टेपनाक से वॉकओवर मिलने के बाद तीसरे दौर में जगह बनाई है।

रोजर्स कप में भूपति का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने 'ओपन एरा' में सबसे अधिक बार इस खिताब पर कब्जा किया है।

भूपति ने इस टूर्नामेंट के कुल चार खिताब जीते हैं। 1997 में उन्होंने पहली बार खिताब जीता था। उस समय उनके जोड़ीदार लिएंडर पेस थे। इसके बाद भूपति ने 2003 में बेलारूस के मैक्स मिर्नी के साथ यह खिताब जीता।

वर्ष 2004 में भूपति ने अपने पुराने जोड़ीदार पेस के साथ लगातार दूसरी बार इस खिताब पर कब्जा किया। भूपति ने आखिरी बार यह खिताब 2007 में जीता था। उस समय उनके जोड़ीदार चेक गणराज्य के पावेल विजनर थे।

(IANS)

 

 

 

 

 


 

More from: Khel
812

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020