Social Media RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सोशल नेटवार्किंग साइट पर बिग बी को मिल रही हैं ढेरों शुभकामनायें

big b birthday wishes on social networking site


11 अक्टूबर 2012


आज लाखों,करोडों लोगों के दिलों पर राज करने वाले सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का जन्मदिन है। आज अमिताभ पूरे 70 साल के हो गये हैं। अगर पूरे बॉलीवुड को किसी के जन्मदिन का इंतजार सबसे ज्यादा रहता है तो वो हैं अमिताभ बच्चन। पिछले कई हफ्ते पहले से सोशल नेटवार्किंग साइट पर अमिताभ जी को उनके चाहने वाले बंधाइयां दे रहे हैं। किंग खान समेत कई सितारे बिग बी अपने तरीके से शुभकामनायें दे रहे हैं।


शाहरुख ने भी अमिताभ के  70वें जन्मदिन पर शुभकामना दी है। साथ ही उनके स्वस्थ और सुखद जीवन की कामना की। पूनम पांडे ने ट्विटर के जरिए बिग बी के जन्मदिन पर उनको बधाई देते हुए ट्वीट किया है हैप्पी बर्थडे सर, मुझे आप के युग [अमिताभ बच्चन] में जन्म लेने पर खुशी हो रही है। फिल्म अभिनेता अरशद वारसी ने भी ट्विटर के जरिए अमिताभ को जन्मदिन की बधाई देते हुये अपने बधाई संदेश में उनके स्वस्थ रहने और सुखी जीवन की कामना की है। फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी अमिताभ को जन्म दिन की शुभकामना दी है।  दीया मिर्जा और रितेश देशमुख ने भी उन्हें शुभकामना दी है। दीया ने ट्वीट किया है यह दिन आपके जीवन में बार-बार आए। यह दिन हर भारतीय के लिए बहुत खास है। आज के दिन एक असली हीरो ने जन्म लिया था। मेरा सादर और प्यार। प्रख्यात अमूल कंपनी ने भी बिग बी को अपने प्रचार के माध्यम से शुभकामना दी है। अपने प्रचार में लिखा है सत्तर पे बटर। अमूल फार आल बिग बी एज डेज। अमिताभ बच्चन जी जन्म दिन की बहुत-बहुत शुभकामना। इन सबके अलावा बिग बी को बॉलीवुड से लेकर टीवी की दुनिया के कई सितारें शुभकामनायें दे रहे हैं।


इसके साथ ही अमिताभ बच्चन के लाखों करोडों फैंस अपने-अपने तरीके से बिग बी सोशल नेटवार्किंग साइट पर शुभकामनायें दे रहे हैं। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को भी हमारी तरफ से ढेरों शुभकामनायें।


 

More from: SocialMedia
33345

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020