Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अमिताभ फ्लोरेंस फिल्म समारोह को लेकर उत्साहित

big b excited about florence film festival

 
3 दिसम्बर 2012

मुम्बई।  बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन फ्लोरेंस में होने वाले भारतीय फिल्म समारोह 'रिवर टू रिवर 2012' को लेकर खासे उत्साहित हैं क्योंकि यहां उनकी फिल्मों पर एक विहंगावलोकन पेश किया जाएगा।


अमिताभ फ्लोरेंस जाने के लिए खासे उत्साहित हैं क्योंकि यहां आयोजित समारोह में उनकी चुनिंदा फिल्मों में से 'शोले', 'दीवार', और 'ब्लैक' दिखाई जाएंगी। इसके साथ ही उन पर तैयार किया गया एक वृत्तचित्र 'एवरलास्टिंग लाइट' प्रदर्शित किया जाएगा।


उनकी पत्नी जया बच्चन को भी इस समारोह में आमंत्रित किया गया है लेकिन वह इसमें शामिल नहीं हो पाएंगी।


अमिताभ ने कहा, "यह मेरे और जया के लिए सम्मान की तरह है लेकिन जया संसद सत्र की वजह से वहां नहीं जा पाएंगी। "


फिल्म समारोह सात दिसंबर को शुरू होगा और 13 दिसंबर को समाप्त होगा। इसमें बॉलीवुड की फिल्में 'राजा हश्चिंद्र', 'रॉकस्टार' और 'गैंग्स आफ वासेपुर' भी दिखाई जाएगी।

More from: samanya
33965

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020