Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'पिज्जा' का हिन्दी में निर्माण करेंगे बिजॉय नाम्बियार

bijoy will make pizza in hindi

30 नवंबर 2012

चेन्नई।  बॉलीवुड फिल्म निर्माता बिजॉय नाम्बियार ने तमिल भाषा की डरावनी फिल्म 'पिज्जा' के हिन्दी रिमेक के अधिकार खरीद लिए हैं। इससे पहले वह 'शैतान' जैसी डरावनी फिल्म का निर्माण कर चुके हैं। नाम्बियार ने  बताया, "मैंने 'पिज्जा' के हिन्दी रिमेक के अधिकार खरीद लिया है, लेकिन मैं उसका निर्देशन नहीं करूंगा। मैं केवल इस फिल्म का निर्माण अपने बैनर, गेटवे फिल्म्स के तले करना चाहता हूं। हम कलाकार और निर्देशन के चयन की प्रक्रिया में है। इसके पूरा होने के बाद मैं आधिकारिक घोषणा कर दूंगा।"


'पिज्जा' का निर्माण बहुत छोटे बजट में हुआ था और वह तमिल सिनेमा की बड़ी हिट फिल्म है। फिल्म एक पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय के इर्द-गिर्द घूमती हैं, जिसके जीवन में एक होम डिलीवरी के दौरान नाटकीय परिवर्तन आ जाते हैं।


अक्टूबर में प्रदर्शित तमिल भाषा की 13 फिल्मों में से 'पिज्जा' सबसे सफल रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन कार्तिक सुब्बाराज ने किया है।


 

More from: samanya
33922

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020