Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

भोपाल तक पहुंचा भाजपा का पोस्टर युद्ध

bjp poster war reached bhopal

20 जून 2012

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अंदरूनी कलह गुजरात, दिल्ली से होती हुई अब मध्य प्रदेश तक पहुंच गयी है। राजधानी भोपाल में चस्पा पोस्टरों में संजय जोशी की तस्वीरें हैं और भाजपा को विचारधारा की राजनीति करने वाली पार्टी बताया गया है। भाजपा के दो दिग्गजों, गुजरात के मुख्यमंत्री नरेद्र मोदी व वरिष्ठ नेता संजय जोशी के बीच चल रहा विवाद किसी से छिपा नहीं है, और जोशी को मोदी के दवाब के कारण पार्टी से इस्तीफा देना पड़ा है। इस विवाद के बाद गुजरात व दिल्ली में लगे पोस्टरों से भाजपा की जमकर किरकिरी हुई थी। अब यह पोस्टर युद्ध मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल तक पहुंच गया है।

जोशी भाजपा के मध्य प्रदेश के प्रभारी रह चुके है, लिहाजा यहां उनके समर्थकों की कमी नहीं है।

भोपाल के कई इलाकों में जोशी की तस्वीर वाले पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर पर साफ लिखा है "भाजपा करती है, विचारधारा की राजनीति, न विचार, न सुविचार, केवल अत्याचार"। इन पोस्टरों के चस्पा होने की जानकारी लगते ही भाजपा व नगर निगम हरकत में आ गया है। उसने पोस्टरों को हटाने का काम शुरू कर दिया है।

ज्ञात हो कि जोशी तीन दिन पहले राजधानी आए थे और उन्होंने साफ कर दिया था कि उन्होंने पार्टी नहीं छोड़ी है। इस दौरान पार्टी का कोई बड़ा नेता उनसे मिलने नहीं गया था।


 

More from: samanya
31345

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020