Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

इराक बम विस्फोटों में 1 की मौत, 9 घायल

blast in iraq 1 died 9 injured

 
9  जुलाई 2012

बगदाद।  इराक के किर्कुक प्रांत में रविवार को हुए अलग-अलग बम विस्फोटों में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक प्रांतीय पुलिस सूत्रों ने बताया कि बगदाद से करीब 250 किलोमीटर दूर किर्कुक में एक पुलिस काफिले को निशाना बनाकर बम विस्फोट किया गया, जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। घायलों में पुलिस प्रमुख भी शामिल है।

एक अन्य घटना में मध्य किर्कुक में गश्त लगा रही पुलिस को निशाना बनाकर सड़क किनारे विस्फोट किया गया, जिसमें पांच पुलिसकर्मी व दो नागरिक घायल हो गए।

किर्कुक इराक के तेल उद्योग का केंद्र है।


 

More from: Videsh
31707

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020