Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

नार्वे में प्रधानमंत्री कार्यालय के पास विस्फोट, 8 घायल

blast-near-pm-office-in-norway-07201122

22 जुलाई 2011     

ओस्लो। नार्वे में शुक्रवार को हुए शक्तिशाली विस्फोट में प्रधानमंत्री जेंस स्टोलटेनबर्ग का कार्यालय क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में कम से कम आठ लोग घायल हो गए।

बीबीसी की खबर के अनुसार यह परस्पर विरोधी खबर भी आई कि स्टोलटेनबर्ग घायल हो गए हैं। प्रारम्भिक खबरों में बताया गया कि उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

कई अन्य कार्यालयों के भवन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

टेलीविजन पर आईं तस्वीरों में मलबे और बंद खिड़कियों के टूटने से गलियों में शीशे बिखरे हुए और कुछ इमारतों से धुआं निकलते दिखाया गया है।

बीबीसी ने समाचारपत्र एनआरके के हवाले से खबर दी है कि सिटी सेंटर की ओर जाने वाली शहर की सभी सड़कें बंद कर दी गई हैं।

नार्वे की रेडक्रॉस के संचार प्रमुख ओइस्टीन मजारम ने कहा कि विस्फोट के कारण उनके कार्यालय बंद कर दिए गए हैं।

उन्होंने कहा, "ऐसा जोरदार विस्फोट हुआ कि उसकी आवाज राजधानी ओस्लो की सभी इलाकों में सुनी जा सकती थी।"

मजारम ने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय की 17 मंजिला इमारत जल रही है।

More from: Videsh
22983

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020