Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मेघालय बम विस्फोट में 1 की मौत, 9 घायल

bomb blast in meghalaya 1 died 9 injured

 
12 जुलाई 2012

शिलांग। मेघालय में गुरुवार को एक अस्थायी शिविर में बम विस्फोट होने के कारण वहां मौजूद एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। जानकारी के अनुसार बम विस्फोट की यह घटना गुरुवार को शिलांग से लगभग सौ किलोमीटर दूर जयंतिया हिल्स में ख्लीहरियात उपमण्डल के रासोंग क्षेत्र में रात दो बजे के करीब हुई।

पुलिस प्रमुख एन. रामाचंद्रन ने बताया, "एक कोयला खनिक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि नौ अन्य लोग उस वक्त घायल हो गए, जब एक अज्ञात शख्स ने उनके शिविर के अंदर एक क्रूड बम फेंक दिया।"

उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी स्थिति का जायजा लेने के लिए घटनास्थल पर रवाना हो गए हैं।

रामचंद्रन ने कहा, "हम आगे की जानकारी का इंतजार कर रहे हैं।"

 

More from: Khabar
31800

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020