Rang-Rangili RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

ब्रिटेनवासियों को पसंद है एक दूसरे को गले लगाना

birton people like to hug each other

24 मई 2012

लंदन। एक समय था, जब ब्रिटेन के लोग एक दूसरे से मिलते समय हाथ मिलाना पसंद करते थे लेकिन अब उनकी पसंद बदलती नजर आ रही है। ब्रिटेन के लोग अब एक दूसरे से मिलते वक्त गले लगाना या फिर गाल से गाल सटाकर अभिवादन करना पसंद करते हैं। एक अध्ययन से पता चला है कि ब्रिटेन में 50 फीसदी लोग अब हाथ मिलाना पसंद नहीं करते। 12 फीसदी लोग किसी से मिलते वक्त गाल से गाल सटाकर अभिवादन करना पसंद करते हैं।

अध्ययन से पता चला है कि दो तिहाई ब्रिटेनवासी किसी का अभिवादन करते वक्त उसे गले लगाना पसंद करते हैं। दोस्तों का हाथ मिलाकर अभिवादन करना अब पुरानी बात हो चुकी है।

समाचार पत्र डेली एक्सप्रेस के मुताबिक पांच में से एक ब्रिटेनवासी मानता है कि हाथ मिलाकर किसी का अभिवादन करना अब काफी पुराना चलन हो गया है जबकि 42 फीसदी ने कहा कि यह व्यवसाय के लिहाज से ही सही रह गया है।

कई लोग इस चलन को सफाई के लिहाज से भी ठीक नहीं मानते। 12 फीसदी लोगों ने माना कि वे हाथ मिलाते वक्त किटाणुओं से ग्रसित होने से डरे रहते हैं।


 

More from: Rang-Rangili
30867

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020