Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

रूस में बुल्गारिया का जहाज डूबा, 100 से अधिक लापता

bulgarian-ship-sanked-in-river-volga-russia-100-missing

11 जुलाई 2011

मास्को। रूस के ततारस्तान गणराज्य में बुल्गारिया के एक जहाज के वोल्गा नदी में डूब जाने से 100 से अधिक लोग लापता हो गए जबकि 80 लोगों को बचा लिया गया। जहाज में 185 लोग सवार थे। रूस के आपातकालीन मंत्रालय के प्रवक्ता के हवाले से यह खबर दी गई है।

समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि अभी तक दो लोगों के शव बरामद किए गए है और 100 से अधिक लोग लापता हैं।

अधिकारियों के मुताबिक यह हादसा ततारस्तान के कांसको-उस्तीनोवस्की जिले में स्यूकेयेवो गांव के निकट रविवार को हुआ।

प्रवक्ता ने कहा, "80 लोगों को बचा लिया गया है जिनमें से 79 लोगों को ततारस्तान की राजधानी कजान लाया गया है।"

उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्य में 223 लोगों को लगाया गया है जिसमें 80 गोताखोर शामिल हैं।

गौरतलब है कि रूसी जांच समिति ने इससे पहले खबर दी थी कि हादसे के समय बुल्गारियाई जहाज पर 179 लोग सवार थे , जिसमें 76 लोगों को बचा लिया गया है। दो महिलाओं को मृत पाया गया।

More from: Videsh
22685

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020