Khel RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

कैनेडियन ग्रां पी : अंक नहीं पा सके फोर्स इंडिया के चालक

canadian gran p force india drive could not get point

11 जून 2012

मांट्रियल। सहारा फोर्स इंडिया के चालक पॉल डी रेस्टा और निको हल्केनबर्ग फॉर्मूला वन कैनेडियन ग्रां पी में शीर्ष-10 में स्थान बनाने से चूक गए। इस प्रकार उन्हें कोई अंक भी हासिल नहीं हुआ। रविवार को हुई मुख्य रेस में रेस्टा 11वें तो हल्केनबर्ग 12वें स्थान पर रहे। रेस्टा ने रेस की शुरुआत ग्रिड पर से आठवें स्थान से की थी।

88 लैप के इस रेस में रेस्टा शुरुआती दौर में पांचवें स्थान पर रहे लेकिन उसके बाद तकनीकी खराबी के कारण उन्हें जल्दी ही पिट स्टॉप के लिए मजबूर होना पड़ा।

हल्केनबर्ग के साथ भी टायर की समस्या बनी रहा। उन्होंने ग्रिड पर से 13वें स्थान से रेस शुरू की थी।

बकौल रेस्टा, "आज अंक अर्जिन नहीं करने से हम निराश हैं। आठवें स्थान के लिए क्वालीफाई करने के बाद शुरुआती कुछ लैप में हम अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे।"

उल्लेखनीय है कि पिछले सात रेस में यह दूसरा मौका है जब फोर्स इंडिया अंक जुटाने में नाकाम रही।

 

More from: Khel
31190

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020