Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

नाटो के आपूर्ति काफिलों पर रोक जारी रहेगी : गिलानी

cap on nato convoys supply gilani

12 दिसम्बर 2011

लंदन।  पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने कहा है कि पाकिस्तान के रास्ते अफगानिस्तान जाने वाले उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के आपूर्ति काफिलों पर रोक अभी कई सप्ताहों तक जारी रह सकती है।

ज्ञात हो कि 26 नवम्बर को नाटो द्वारा दो पाकिस्तानी सीमा चौकियों पर किए गए हवाई हमले के बाद इस्लामाबाद ने नाटो के आपूर्ति काफिले पर रोक लगा दी थी। हमले में 24 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई थी।

गिलानी ने बीबीसी से कहा कि पाकिस्तान कई सप्ताहों तक नाटो के काफिले पर रोक जारी रख सकता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और अमेरिका को एक-दूसरे पर बेहतर विश्वास करने की जरूरत है।

गिलानी ने कहा, "हां, हमारे बीच विश्वसनीयता की कमी है, हम साथ काम करते हैं फिर भी एक-दूसरे पर विश्वास नहीं करते। मैं समझता हूं कि हमें अपने रिश्ते में सुधार करने की आवश्यकता है ताकि.. हम एक-दूसरे पर अधिक भरोसा रख सके।"

पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के अचानक दुबई रवाना होने के बाद उपजी अफवाहों के बारे में पूछने पर गिलानी ने कहा, "अफवाह तो अफवाह होती है।"

गिलानी ने कहा कि दुबई के एक अस्पताल में जरदारी के स्वास्थ्य में तेजी के साथ सुधार हो रहा है। लेकिन पाकिस्तान लौटने से पहले उन्हें दो सप्ताह आराम की जरूरत होगी।

गिलानी ने इस बात से भी इंकार किया कि जरदारी ने कोई त्याग पत्र लिखा था। उन्होंने कहा, "वह क्यों त्याग पत्र लिखेंगे। उन्हें पूरी संसद का समर्थन है।"

 

More from: Videsh
27414

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020