Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

शावेज कैंसर के इलाज के लिए क्यूबा पहुँचे

hogo chavez, cuba, chavez arrived in cuba for cancer treatment

9 अप्रैल 2012
 
हवाना  |  क्यूबा के राष्ट्रपति रॉउल कास्त्रो ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति ह्यूगो शावेज का अपने देश में स्वागत किया है। शावेज कैंसर के आगे के इलाज के लिए क्यूबा लौटे हैं।

क्यूबा के सरकारी मीडिया ने खबर दी है कि मार्ती अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शावेज और कास्त्रो ने बड़ी गर्मजोशी से बातचीत की।

इससे पहले शनिवार को शावेज ने कहा था कि वह हवाना में रेडियोथेरेपी के लिए जाने वाले हैं। यहीं पर उनका ऑपरेशन हुआ था।

शावेज का ट्यूमर जून 2011 में निकाला गया था और उसके बाद गत फरवरी को उन्हें एक बार से सर्जरी करानी पड़ी थी। शावेज का कहना है कि उन्हें पूरा भरोस है कि वह पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगे। वह इस साल सात अक्टूबर को होने वाला चुनाव लड़ेंगे। वह 1999 से लगातार वेनेजुएला के राष्ट्रपति पद पर आसीन हैं।

More from: Videsh
30401

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020