Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

शावेज ने हिलेरी पर बोला हमला

chavez the attack on hillary

10 जुलाई 2012

मास्को। वेनेजुएला के राष्ट्रपति ह्यूगो शावेज ने अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन की 'फ्रेंड्स ऑफ सीरिया' कांफ्रेंस में रूस तथा चीन को चेतावनी देने के लिए आलोचना की है। समाचार एजेंसी 'आरआईए नोवोस्ती' के अनुसार, शावेज ने काराकस में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हम रूस और चीन को प्रत्यक्ष धमकी देखते हैं.. (हिलेरी ने कहा) उन्हें (रूस व चीन को) कीमत चुकानी होगी यदि उन्होंने वैसा नहीं किया जैसा कि अन्य देश चाहते हैं। आप समझ रहे हैं? स्पष्टत: यह उन लोगों का पागलपन है, जो समझते हैं कि दुनिया पर उनका ही शासन है।"

उन्होंने हिलेरी को नसीहत देते हुए कहा कि वह अमेरिकी नागरिकों की समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करें। शावेज ने कहा, "अमेरिका में कई समस्याएं है, लेकिन अमेरिकी प्रशासन सीरिया में वही करना चाहते हैं, जो उन्होंने लीबिया में किया।"

उन्होंने कहा, "लीबिया में मोहम्मद गद्दाफी को मारने के लिए विदेशी सैनिकों ने हजारों लोगों को मार गिराया। अब वे वैसा ही सीरिया में भी करना चाहते हैं और ईरान को भी धमकी दे रहे हैं।"

हिलेरी ने पिछले सप्ताह कहा था कि रूस और चीन सीरिया में राष्ट्रपति बशर अल-असद की सरकार को गिराने के लिए हो रहे प्रयासों के मार्ग में रोड़ा अटका रहे हैं। उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी।


 

More from: Videsh
31749

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020