Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

चिदम्बरम दंडनीय अपराध के दोषी : भाजपा

chidambaram offence is punishable bjp

15 दिसम्बर 2011
 
नई दिल्ली।  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम के खिलाफ अपने एक पूर्व मुवक्किल की मदद के लिए अपने पद के कथित दुरुपयोग को 'दंडनीय अपराध' बताते हुए कहा कि उन्हें मंत्री पद से हटा देना चाहिए। भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से कहा कि वह इसका फैसला चिदम्बरम पर न छोड़ें कि उन्हें इस्तीफा देना चाहिए या नहीं, बल्कि उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल से हटा दें।

संवाददाताओं से बातचीत में सिन्हा ने कहा, "प्रधानमंत्री को केंद्रीय गृह मंत्री को उनके पद से हटा देना चाहिए और इस पर संसद के दोनों सदनों में स्पष्टीकरण देना चाहिए.. यह स्पष्ट मामला है, इसलिए हम मांग करते हैं कि उन्हें हटा दिया जाना चाहिए, न कि इस्तीफे का फैसला उन पर छोड़ना चाहिए।"

उल्लेखनीय है कि इस मुद्दे पर गुरुवार को दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित हुई। विपक्षी दल एक दैनिक समाचार पत्र में छपी उस रिपोर्ट के आधार पर चिदम्बरम को सरकार से बाहर किए जाने की मांग कर रहे हैं, जिसमें उन पर अपने पद का दुरुपयोग करते हुए एक पूर्व मुवक्किल के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी रद्द करवाने का आदेश देने का आरोप लगाया गया है।

More from: samanya
27505

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020