Rang-Rangili RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

नाम की वजह से बच्चे का अपहरण!

child kidnapped due to his name

5 अप्रैल 2012

मास्को | रूस में एक महिला ने सात वर्षीया लड़के इल्या यारोपोलोव का अपहरण केवल इसलिए किया कि वह उस नाम का बच्चा चाहती थी। समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक पुलिस ने बताया कि पिछले सप्ताह साइबेरियन पर्म इलाके से बच्चे का अपहरण हुआ था।

बीस वर्षीया महिला यारोपोलोव ने क्रेस्नोकामस्क में एक किंडरगार्टन से यारोपोलोव का अपहरण किया था। पुलिस के टेलीफोन के जरिए बच्चे का पता लग लेने पर महिला ने अपहरण के पांच दिन बाद ही उसे पर्म में एक बस स्टॉप पर छोड़ दिया।

क्षेत्रीय पुलिस प्रमुख आंद्रेई पोदोल्यान ने बताया, "महिला का इल्या नाम के एक लड़के को अपने पास रखने का सपना था।"

पोदोल्यान ने बताया कि अनाम अपहर्ता महिला बच्चे का अपहरण इसलिए कर पाई क्योंकि उसने उससे कहा था कि उसकी मां बीमार है। महिला ने बच्चे के साथ अच्छा बर्ताव किया, उसे खिलौने भी दिए लेकिन उसे अपने घर से बाहर नहीं निकलने दिया।

एक स्थानीय समाचार पत्र के मुताबिक किंडरगार्टन के कर्मचारी महिला को बच्चा ले जाने से नहीं रोक सके क्योंकि जिस शिक्षक की यह जिम्मेदारी थी, वह उस दिन अनुपस्थित था। घटना के सम्बंध में किंडरगार्डन के दो कर्मचारियों को निलम्बित कर दिया गया।

महिला ने अपने 60 वर्षीय पुरुष साथी के जोर देने पर बच्चे को मुक्त किया। उसके पुरुष साथी ने एक बस पर इल्या को मुक्त करने सम्बंधी अपील पढ़ी थी।

दोनों की गिरफ्तारी नहीं की गई है। रूस में यदि अपहर्ता अपह्रत व्यक्ति को स्वत: ही छोड़ दे तो ऐसी स्थिति में उसके लिए कोई दंड नहीं है।

More from: Rang-Rangili
30317

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020