Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

चीन ने बढ़ाया 6 करोड़ हेक्टेयर जंगल क्षेत्र

china increased 6 crore hectares of forest area

5 जून 2012
 
बीजिंग। चीन ने बीते 20 वर्षो में अपना वन क्षेत्र लगभग छह करोड़ हेक्टेयर यानि छह वर्ग किलोमीटर बढ़ा लिया है। इसके परिणामस्वरूप देश का कुल वन क्षेत्र 13 करोड़ 40 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 19 करोड़ 50 लाख हेक्टेयर हो गया है।

वर्तमान में चीन में 6,16,80,000 हेक्टेयर मानव निर्मित वन क्षेत्र है, जो विश्व में सबसे अधिक है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार देश का लक्ष्य 2005 से 2020 के बीच वन क्षेत्र में चार करोड़ हेक्टेयर का इजाफा करना और 12वीं पंचवर्षीय योजना (2011-2015) के दौरान 10 लाख 70 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि को वन क्षेत्र में बदलना है।

1990 के दशक के अंत में 3,346 वर्ग किलोमीटर के विस्तार की तुलना में बंजर भूमि में प्रति वर्ष 1,717 किलोमीटर प्रतिवर्ग की कमी आ रही है।

सरकार लगातार वन क्षेत्र में निवेश बढ़ा रही है। अभी तक चीन अपनी कृषि भूमि को वन क्षेत्रों में बदलने के लिए 325 अरब युआन (लगभग 52 अरब डालर) निवेश कर चुकी है।


 

More from: Videsh
31063

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020