Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

चीन के सबसे पुराने परमाणु-संयंत्र का विस्तार

jia jiang province qinshan nuclear plant,china, china oldest nuclear plant expansion

9 अप्रैल 2012

बीजिंग |  चीन ने क्विनशान में अपने पहले परमाणु बिजली संयंत्र का विस्तार किया है। अब यह संयंत्र प्रतिवर्ष 34 अरब किलोवॉट प्रति घंटे की दर से बिजली उत्पादन में मदद करेगा।

पूर्वी झियाजियांग प्रांत के क्विनशान परमाणु संयंत्र में 650,000 किलोवॉट क्षमता का एक नया रिएक्टर लगाया गया है।

समाचार पत्र 'चाइना डेली' के मुताबिक यह विस्तार परियोजना 2006 में शुरू हुई थी। इसमें दो रिएक्टर लगाए जाने का उल्लेख था। इतनी ही क्षमता का पहला रिएक्टर 2010 में स्थापित किया गया था। अब क्विनशान में जनरेटर इकाइयों की संख्या बढ़कर सात हो गई है।

इस संयंत्र ने 1991 के दिसम्बर में बिजली निर्माण प्रारम्भ कर दिया था।

चाइना नेशनल न्यूक्लीयर कारपोरेशन (सीएनएनसी) के सहायक महाप्रबंधक चेन हुआ ने बताया कि चीनी कम्पनियों ने इन इकाइयों को डिजाइन किया है और वे ही इन्हें चला रही हैं।

More from: Videsh
30422

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020