Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

चीन ने 6 आतंकवादियों के नाम प्रकाशित किए

china publishes six names of militants

6 अप्रैल 2012
 
बीजिंग | चीन की पुलिस ने छह आतंकवादियों के नाम प्रकाशित करते हुए उनकी सम्पत्तियां एवं बैंक खाते जब्त करने की घोषणा की है। इन आतंकवादियों को पाकिस्तान स्थित शिविरों में प्रशिक्षण मिला था। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी बयान के आधार पर बताया कि ये सभी ईस्ट तुर्किस्तान इस्लामिक मूवमेंट गुट के प्रमुख सदस्य हैं।

मंत्रालय ने बताया कि ये लोग देश के अंदर एवं बाहर चीनी नागरिकों के खिलाफ आतंकवादी हमलों की साजिश रचने और उसके क्रियान्वयन में शामिल थे।

मंत्रालय ने आशा व्यक्त की कि दूसरे देश इन आतंकवादियों को गिरफ्तार करने में चीन की सहायता करेंगे।

बयान में कहा गया कि यह समूह चीन की सुरक्षा के लिए खतरा है।

पाकिस्तान में प्रशिक्षण प्राप्त आतंकवादियों ने पिछले वर्ष जुलाई में शिंगजियांग प्रांत के काशगर के रेस्त्रां में आग लगाने के बाद छह नागरिकों की हत्या कर दी थी।

जांच में पाया गया कि गुट के सरगना ने विस्फोटक एवं हथियार बनाने का प्रशिक्षण पाकिस्तान में प्राप्त किया था।

More from: Videsh
30371

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020