Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

भारत पर हमला नहीं करेगा चीन : प्रधानमंत्री

china will not attack on india pm

14 दिसम्बर 2011 

नई दिल्ली।  हिंद महासागर में चीन द्वारा सैन्य ठिकाना बनाने सम्बंधी खबरों के बाद उपजी खतरे की धारणाओं को खारिज करते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार को ऐसा नहीं लगता कि चीन, भारत पर हमला करेगा।

मनमोहन सिंह ने लोकसभा में कहा, "हमारी सरकार इस विचार से सहमत नहीं है कि चीन, भारत पर हमला करेगा।"

प्रधानमंत्री, उन रपटों पर पूछे गए एक प्रश्न का जवाब दे रहे थे, जिनमें कहा गया था कि चीन हिंद महासागर के द्वीपीय देश के पास सेशेल्स में एक बंदरगाह का निर्माण कर रहा है, जिसके जरिए नौ सेना के पोत अफ्रीका से लगे समुद्र में लूट विरोधी अभियानों में हिस्सा लेंगे। बीजिंग ने उन रपटों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा गया है कि यह बंदरगाह सैन्य ठिकाने के रूप में परिवर्तित होगा।

मनमोहन सिंह ने खतरे की धारणा को खारिज कर दिया और कहा कि भारत और चीन की सीमा पर कुल मिलाकर शांति बरकरार है।

सिंह ने स्वीकार किया कि चीन के साथ सीमा विवाद पर कोई खास प्रगति नहीं हुई है, लेकिन उन्होंने सदन को आश्वस्त किया कि उच्च पदस्थ चीनी अधिकारियों ने भारत के साथ शांति एवं सद्भाव बनाए रखने का उन्हें भरोसा दिया है।

 

 


 

More from: samanya
27468

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020