Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

हिमाचल में 8 चीनी नागरिक गिरफ्तार

8 chinese citizens arrested in himachal

13 जून 2012
 
शिमला। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में गैरकानूनी रूप से काम कर रहे आठ चीनी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक दुल्लर ने बताया कि इन चीनी नागरिकों के पास पर्यटक वीजा था। इन्हें मंगलवार की शाम गिरफ्तार किया गया। वे यहां से करीब 300 किलोमीटर दूर मंडी जिले के चौंत्रा में गैरकानूनी रूप से बढ़ई और पेंटर का काम करते थे।

उन्होंने बताया कि उनसे करीब 30 लाख रुपये नकद और सिम कार्ड्स जब्त किए गए हैं।

दुल्लर ने बताया, "वे कुछ समय से वहां अलग-अलग रह रहे थे। उनके परिचय पत्रों की जांच की जा रही है क्योंकि उन्होंने खुद को विदेशी पंजीकरण कार्यालय में पंजीकृत नहीं कराया था।"

चौंत्रा गांव कांगड़ा जिले के नजदीक मंडी-पठानकोट हाईवे पर स्थित है। यहां बड़ी संख्या में निर्वासित तिब्बती बसे हुए हैं।


 

More from: samanya
31223

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020