Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

केंडल पर गर्व करती हैं क्रिस

chris-jenner-hollywood-20022014
20 फरवरी 2014
लॉस एंजेलिस|
सोश्यलाइट क्रिस जेनर को अपनी बेटी केंडल जेनर पर गर्व है। उनका कहना है कि हाल ही में न्यूयॉर्क फैशन वीक में केंडल के भड़काऊ पहनावे पर उन्हें कोई ऐतराज नहीं है। वेबसाइट 'ईऑनलाइन डॉट कॉम' के मुताबिक, 58 वर्षीया क्रिस ने कहा कि हाल ही में न्यूयॉर्क फैशन वीक में मार्क जैकब के लिए मॉडलिंग करते समय अंदरूनी वस्त्र पहने बिना पारदर्शक टॉप पहनने वाली उनकी 18 वर्षीया बेटी केंडल, अपना सपने को जी रही हैं।

यह पूछने पर कि वह उस पोशाक के बारे में क्या सोचती हैं, क्रिस ने कहा, "आप जानते हैं कि यह मार्क जैकब की प्रस्तुति थी। और इसलिए आप उस पर बहस नहीं कर सकते। यह बहुत रोमांचक था कि वह इस फैशन शो में वॉक करने में सक्षम थी। इस मामले में वह बहुत पेशेवर है।"

क्रिस ने कहा, "वह कितनी अच्छी लड़की है और उसके पास बहुत बड़ा दिल और अच्छी भावना है, इसलिए केंडल की चिंता मत कीजिए। वह अपना सपना पूरा कर रही है। उसमें काम करने की अच्छी नीति है और वह अच्छी दिखती है। मुझे उस पर गर्व है।"
More from: samanya
36312

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020