Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

बेटे में सिमटी डेंस की दुनिया

claire-danes-hollywood-20092013
20 सितम्बर 2013
लास एंजेलिस|
अभिनेत्री क्लेयर डेंस कहती हैं कि उनकी दुनिया अब उनके बेटे पर केंद्रित हो गई। वह जो भी काम करती हैं, अपने बेटे के लिए करती हैं। ह्यूग डेंसी से शादी करने वाली डेंस आठ माह के बेटे साइरस की मां हैं।

वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' ने डेंस के हवाले से कहा, "अभी हर चीज बच्चे पर केंद्रित है। मेरे बच्चे के साथ मेरा पुराना प्यार वापिस आ रहा है।"

डेंस मातृत्व का आनंद उठा रही हैं।

उन्होंने कहा, "बच्चा होने पर चीजों को शुरुआत से सीखते हैं और मुझे लगता है कि इसने ह्यूग को बांध लिया है। यह सब साइरस के लिए है, हमारा परिवार एकसाथ पूरा हो गया है।"

डेंस टीवी श्रृंखला 'होमलैंड' में सीआईए एजेंट कैरी मैथिंसन की भूमिका के लिए मशहूर हैं।
More from: samanya
35263

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020