Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

क्लिंटन की सीरिया के राष्ट्रपति से अपील

clinton appealed to the president of syria

8 जून 2012

वाशिंगटन। अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने गुरुवार को सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद से अपील की कि वह अपनी सत्ता का हस्तांतरण कर दें और अपने देश को छोड़ दें। इसी दिन एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सीरिया में नए नरसंहार में कम से कम 86 लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक क्लिंटन ने यह बयान इस्तांबुल में दो दिवसीय वैश्विक आतंकवाद-नियंत्रण फोरम के इतर मौके पर तुर्की के विदेश मंत्री अहमत दवुतोग्लु के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में दी।

क्लिंटन ने कहा, "अमेरिका सीरिया सरकार पर राजनीतिक और आर्थिक दबाव बनाए रखेगा।"

इससे पहले देश के उत्तरी प्रांत में सरकार विरोधी और सरकारी बल एक दूसरे से उलझ गए, जिसमें कम से कम 86 लोगों की हत्या कर दी गई। सरकार ने हालांकि मरने वालों की संख्या सिर्फ नौ बताई और इसका जिम्मा आतंकवादी समूह पर डाल दिया।

उधर, समाचार चैनल अल जजीरा ने गुरुवार को कहा कि ब्रिटेन की एक संस्था ने मरने वालों की सही संख्या बताई।

 

More from: Videsh
31119

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020