नारियल एक सरल और सस्ती औषधि है। इसका प्रयोग हम कई रोगों से निपटने के लिए कर सकते है। नारियल एक लाभकारी नुस्खा है। याददाश्त कमजोर होना, नकसीर आना, मुहांसे निकलना, अनिद्रा, रूसी होना, सिरदर्द, पेट के कीड़े आदि समस्याओं के लिए नारियल रामबाण इलाज है।
याददाश्त : नारियल की गिरी में बादाम, अखरोट एवं मिश्री मिलाकर सेवन करने से स्मृति में वृद्धि होती है।
नकसीर : नाक से खून निकलने पर कच्चे नारियल का पानी नियमित रूप से पीना चाहिए। साथ ही खाली पेट नारियल के सेवन से भी रक्त का बहाव रुक जाता है।
मुहाँसे : नारियल के पानी में खीरे का रस मिलाकर सुबह-शाम नियमित रूप से लगाने से चेहरे के दाग मिट जाते हैं या नारियल के तेल में नींबू का रस अथवा ग्लिसरीन मिलाकर चेहरे पर लगाने से भी मुहाँसे मिट जाते हैं।
अनिद्रा : रात के भोजन पश्चात नियमित रूप से आधा गिलास नारियल पानी पीने से पाचन क्रिया में फायदा होता है और अनिद्रा जैसी बीमारियों से छुटकारा मिलता है।
सिरदर्द : नारियल तेल में बारीक पीसा हुआ बादाम मिलाकर सिर पर लगाने से सिरदर्द में शीघ्र लाभ होता है।
रूसी : नारियल के तेल में नींबू का रस मिलाकर बालों में लगाने से रूसी एवं खुश्की से छुटकारा मिलता है।
गर्भावस्था में : सुबह नियमित रूप से 50 ग्राम नारियल की गिरी को चबाने से गर्भवती महिला को स्वास्थ्य में तो लाभ होता ही है। साथ ही गर्भस्थ बालक भी गौरवर्ण का एवं हृष्ट-पुष्ट होता है।
पेट के कीड़े : पेट में कीड़े होने पर रोजाना नाश्ते के समय एक चम्मच पिसा हुआ नारियल का सेवन करने से पेट के कीड़े मर जाते हैं।
Know when the festival of colors, Holi, is being observed in 2020 and read its mythological significance. Find out Holi puja muhurat and rituals to follow.
मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।