Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मिस्र में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए मतदान जारी

continue to vote for presidential election in egypt

23 मई 2012

काहिरा। मिस्र में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए बुधवार सुबह मतदान शुरू हो गया। तीन दशक तक राष्ट्रपति रहे हुस्नी मुबारक के हटने के बाद पिछले वर्ष यह पद खाली हो गया था।

देशभर में कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह आठ बजे ही मतदान केंद्र खुल गए थे।

फरवरी 2011 में 18 दिन के प्रदर्शनों के बाद मुबारक के इस पद से हटने के बाद से पहली बार इसके लिए चुनाव हो रहा है। मुबारक अक्टूबर 1981 में तत्कालीन राष्ट्रपति अनवर सादात की हत्या के बाद राष्ट्रपति बने थे।

वर्तमान में मुबारक भ्रष्टाचार, सत्ता के दुरुपयोग व शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों की नियोजित हत्याओं के आरोपों का सामना कर रहे हैं। दोषी पाए जाने पर उन्हें मौत की सजा हो सकती है।

देश में करीब पांच करोड़ मतदाता राष्ट्रपति पद के 12 उम्मीदवारों में से किसी एक का चुनाव करेंगे। अरब लीग के पूर्व प्रमुख अमर मूसा, इस्लामी अबुल फतह, फ्रीडम एंड जस्टिस पार्टी के अध्यक्ष मोहम्मद मोरसी व पूर्व प्रधानमंत्री अहमद शफीक के राष्ट्रपति चुने जाने की सम्भावनाएं सबसे ज्यादा हैं।

पारदर्शिता व निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए चुनाव प्रक्रिया की निगरानी करने के लिए देशभर में 14,500 न्यायाधीश व 65,000 सरकारी कर्मचारी तैनात किए गए हैं। तीन विदेशी संगठनों व 49 स्थानीय संगठनों को चुनाव पर नजर रखने की इजाजत दी गई है।

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जिमी कार्टर भी चुनाव पर नजर रखने के लिए मिस्र में हैं।

विदेश में बसे मिस्रवासियों के मतदान की एक सप्ताह की अवधि 17 मई को समाप्त हो गई थी। अभी परिणामों की घोषणा किया जाना बाकी है।

सशस्त्र बलों की सर्वोच्च परिषद (एससीएएफ) के सदस्य मेजर जनरल मोहम्मद अल-असर ने मंगलवार को कहा था कि नागरिकों की भागीदारी दुनिया को संदेश देगी कि चुनाव बिना किसी दबाव के कराए गए हैं।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि लोग परिणामों को स्वीकार करेंगे और नए राष्ट्रपति उनकी मांगों को पूरा करेंगे।

राष्ट्रपति चुनाव के परिणामों की घोषणा 21 जून को होगी।

मुबारक की विदाई के बाद सत्ता की कमान संभालने वाली एससीएएफ 30 जून को नए राष्ट्रपति को सत्ता सौंप सकती है।


 

More from: Videsh
30856

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020