Entertainment RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'थैंक्सगिविंग डे' पर सुरी से मिले क्रूज

cruise meet to suri

23 नवंबर 2012

लंदन। अभिनेता टॉम क्रूज ने लम्बे अंतराल के बाद 'थैंक्सगिविंग डे' के दिन अपनी बेटी सुरी के साथ समय बिताया। अमेरिका में नवंबर के चौथे गुरुवार को यह दिन मनाया जाता है। सुरी इस साल की शुरुआत में अपने माता-पिता का अलगाव होने के बाद से न्यूयार्क में मां केटी होम्स के साथ रह रही है।

तब से वह पिता क्रूज के लंदन में 'ऑल यू नीड इज किल' फिल्म की शूटिंग में व्यस्त होने के चलते उनसे मुलाकात नहीं कर पाई थी।

वेबसाइट 'डेलीस्टार डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक सुरी क्रूज के साथ छुट्टी बिताने के लिए यहां आई थी। मुलाकात के बाद वह 20 नवंबर को वापस न्यूयार्क लौट गई।

क्रूज व केटी का पांच साल तक चला विवाह इस साल अगस्त में टूट गया था।

 

More from: Entertainment
33850

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020