Khel RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

आईपीएल-4 : सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 63 रन से हराया

IPL-4: CSK won by 63 Runs

9 मई 2011

जयपुर। सवाई मानसिंह स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के चौथे संस्करण के अंतर्गत सोमवार को खेले गये मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स टीम ने राजस्थान रॉयल्स टीम को 63 रन से पराजित कर दिया।

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सुपर किंग्स टीम ने निर्धारित 20 ओवरों की समाप्ति तक तीन विकेट पर 196 रन बनाए। इसमें माइकल हसी के 46, मुरली विजय के 53, सुरेश रैना के 43 और कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के 41 रन शामिल हैं।

इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स 19.3 ओवर में 133 रन ही बना सकी। राजस्थान की ओर से अंजिक्य रहाणे ने 52, राहुल द्रविड़ ने 20 और अभिषेक राउत ने 19 रनों का योगदान दिया।

राजस्थान रॉयल्स का पहला विकेट चौथे ओवर में राहुल द्रविड़ के रूप में गिरा। वह बोलिंगर की गेंद पर महेंद्र सिंह धौनी के हाथों कैच आउट हुए। उन्होंने 16 गेंदों में दो चौके की मदद से 20 रन बनाए। शेन वाटसन 10 गेंदों में 11 रन बनाकर रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर जकाती के हाथों कैच आउट हुए।

रॉस टेलर छह और अशोक मेनारिया दो रन बनाकर पवेलियन लौटे।

अंजिक्य रहाणे 36 गेंदों में सात चौके की मदद से 52 रन बनाकर ब्रावो की गेंद पर रैना को कैच थमा बैठे। अभिषेक राउत 19 रन के निजी योग पर रन आउट हो गए। इसके बादा दिशांत हरेंद्र याज्ञिक तीन, जोहान बोथा 14, अमित सिंह एक रन बनाकर आउट हुए जबकि शेन वार्न खाता भी नहीं खोल पाए।

सुपर किंग्स की ओर डग बोलिंगर को तीन विकेट हासिल हुए जबकि सुरेश रैना और रविचंद्रन अश्विन को दो-दो विकेट मिले। एल्बी मोर्केल और ब्रावो को एक-एक विकेट मिले।

सुपर किंग्स टीम की ओर से पारी की शुरुआत करने आए मुरली विजय ने 39 गेंदों पर दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से अपनी पारी संवारी। विजय ने 36 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और वह रैना के साथ दूसरे विकेट के लिए 58 रन जोड़े। विजय का विकेट 135 रन के कुल योग पर गिरा।

सुपर किंग्स का पहला विकेट 10वें ओवर में माइकल हसी के रूप में गिरा। बोथा की गेंद पर वह बोल्ड हो गए। उन्होंने 30 गेंदों में आठ चौके की मदद से 46 रन बनाए। उस समय टीम का कुल योग 77 रन था।

विजय के आउट होने के बाद रैना ने कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के साथ पारी को आगे बढ़ाना शुरू किया और तीसरे विकेट के लिए 3.5 ओवरों में 43 रन जोड़े। रैना ने 27 गेंदों पर छह चौके लगाए।

कप्तान धौनी 19 गेंदों पर तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से 41 रन बनाकर नाबाद लौटे। एल्बी मोर्कल ने भी नाबाद चार रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स की ओर से जेहान बोथा और अमित सिंह को एक-एक सफलता मिली। एक विकेट रन आउट के तौर पर गिरा।

आईपीएल-4 में सुपर किंग्स ने अब तक 11 मुकाबले खेले हैं। सात में उसे जीत मिली है जबकि चार मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है।

राजस्थान रॉयल्स ने भी अब तक 11 मुकाबले खेले। उसने पांच में जीत दर्ज की है जबकि पांच मुकाबलों में उसे पराजित होना पड़ा है। एक मैच रद्द हुआ है।

More from: Khel
20605

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020