Khel RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

चेल्सी के कोच नियुक्त किए गए डी मैतियो

d matio appointed chelsa new coach

14 जून 2012

लंदन। चेल्सी के केयरटेकर प्रबंधक रोबटरे डी मैतियो को क्लब प्रबंधन ने स्थाई कोच नियुक्त कर दिया है। क्लब ने चैम्पियन लीग में खिताबी जीत दिलाने वाले मैतियो के साथ दो साल का करार किया है। पुर्तगाल के आंद्रे विलास बोआस को मार्च में बर्खास्त किए जाने के बाद से मैतियो केयरटेकर कोच की भूमिका में थे। उनकी देखरेख में क्लब ने बायर्न म्यूनिख को हराकर इस साल का चैम्पियंस लीग खिताब अपने नाम किया। चैम्पियंस लीग में क्लब की यह पहली खिताबी जीत है।

वर्ष 2003 में रूसी व्यापारी रोमन अब्रामोविच द्वारा क्लब का मालिकाना हक हासिल किए जाने के बाद से मैतियो क्लब के सातवें स्थाई कोच हैं।

एक खिलाड़ी के तौर पर मैतियो छह सत्रों तक चेल्सी के लिए खेले थे। उन्होने वर्ष 1996 में क्लब के साथ करार किया था। मैतियो ने विलास के साथ बीते सत्र में बतौर सहायक काम किया था।

बीते 15 साल में मैतियो के रूप में चेल्सी को चौथा इतालवी मैनेजर मिला है। इस क्रम में गियानलुका वियाली, क्लाउडियो रानिएरी और कार्लो एंसेलोट्टी का नाम शामिल है।

More from: Khel
31263

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020