Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

आम लोगों के लिए खुला डायना का महल

diana, dainas palace, dainas palace open for common people

26 मार्च 2012
 
लंदन | ब्रिटिश राजघराने की महरूम राजकुमारी डायना का राजमहल सोमवार को आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। कुल 1.2 करोड़ पाउंड की लागत से सजाए गए इस महल को अब लोग करीब से देख सकेंगे। इस महल का नाम केनसिंग्टन पैलेस है और यह ऐतिहासिक हाइड पार्क के करीब मध्य लंदन में स्थित है। यह कभी डायना का घर हुआ करता था और अब यह उनके बेटे राजकुमार विलियम का घर है, जिसमें वह अपनी पत्नी कैथरीन के साथ रहते हैं।

डायना की असयम मौत के बाद यह महल दुनिया भर की मीडिया में खबरों में था। डायना की मौत 1997 में पेरिस के पास एक कार दुर्घटना में हुई थी। डायना की मौत के बाद हजारों लोग अपनी प्यारी राजकुमारी को श्रृद्धासुमन अर्पित करने उनके महल के पास पहुंचे थे।

यह महल कभी महारानी विक्टोरिया के बचपन का निवास हुआ करता था। यह 19वीं शताब्दी की बात है और बाद में यह विक्टोरिया की बेटी और मौजूदा महारानी के बेटे और राजघराने से सबसे बड़े वारिस राजकुमार चार्ल्स का घर बना। डायना चार्ल्स की ही पत्नी थीं।

More from: Videsh
30043

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020