Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

दलाई लामा को टेम्प्लटन पुरस्कार

dalai lama gets templeton award
30 मार्च 2012
 
वाशिंगटन |  तिब्बतियों के आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा को दुनिया भर में दया के संदेश फैलाकर जीवन के आध्यात्मिक आयाम की पुष्टि करने में असाधारण योगदान के लिए टेम्प्लटन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

चौदहवें दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो 60 लाख तिब्बती बौद्धों के एक निर्वासित आध्यात्मिक गुरु हैं। वह दार्शनिक-वैज्ञानिक, लेखक व नोबेल पुरस्कार विजेता भी हैं। 'क्रिश्चियन साइंस मॉनिटर' के मुताबिक दलाई लामा को गुरुवार को यह सम्मान दिया गया।

बोस्टन विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ थियोलॉजी के पूर्व डीन जॉन बर्थरांग का कहना है, "मेरे विचार से वह विश्व सबसे अच्छे विख्यात बौद्ध हैं।"

यह पुरस्कार ऐसे जीवित व्यक्ति को दिया जाता है जिसने जीवन के आध्यात्मिक आयाम की पुष्टि करने में असाधारण योगदान दिया हो।

मदर टेरेसा व रेव. बिली ग्राह्म जैसी हस्तियों को भी यह पुरस्कार दिया जा चुका है।

दलाई लामा को मात्र दो साल की उम्र में ही तिब्बती लोगों का आध्यात्मिक गुरु चुन लिया गया था। जब वह 24 साल के थे तभी से वह चीन के ल्हासा में विवाद से बचने के लिए निर्वासन में रहने को मजबूर हैं।

More from: Videsh
30165

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020