Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

डेनियल क्रेग सर्वाधिक पारिश्रमिक लेने वाले बांड कलाकार

daniel is the highest paid actor


20 नवंबर 2012

लॉस एंजिल्स।  डेनियल क्रेग ने दो नई जेम्स बांड फिल्मों के लिए कथित तौर पर 3.1 करोड़ पाउंड लिया है, जिसके कारण वह सबसे अधिक पारिश्रमिक लेने वाले ब्रिटिश अभिनेता और सर्वाधिक पारिश्रमिक लेने वाले 007 जासूस बन गए हैं। वेबसाइट दसन डॉट को डॉट यूके के मुताबिक 40 वर्षीय सुपर जासूस के रूप में पहले ली गई रकम से उन्होंने करीब पांच गुना अधिक राशि इस बार हासिल की है।


क्रेग को हाल में बांड फिल्म स्काई फॉल में देखा गया था। उन्हें अगली दो फिल्मों के लिए साइन किया गया है, जिनमें से एक 2014 में जबकि दूसरी 2016 में रिलीज होगी।


क्रेग ने 2006 में 'कैसीनो रॉयल' के लिए 19 लाख पाउंड लिया था। उसके बाद 2008 में 'क्वोंटम ऑफ सोलेस' के लिए उसने 44 लाख पाउंड लिया था।


नए अनुबंध के बाद वह टॉम क्रूज और लियोनाडरे द क्रेप्रिया जैसे हॉलीवुड कलाकारों की एक-श्रेणी में आ गए हैं, जिन्होंने पिछले साल क्रमश: 4.7 करोड़ पाउंड और 2.33 करोड़ पाउंड कमाए।

 

More from: samanya
33782

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020