Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

रोलिंग की अगली फिल्म में नहीं होंगे रेडक्लिफ

daniel-radcliffe-hollywood-19092013
19 सितम्बर 2013
लास एंजेलिस|
'हैरी पॉटर' श्रृंखला की लेखिका जे.के.रोलिंग की अगली परियोजना में अभिनेता डेनियल रेडक्लिफ नहीं होंगे। रोलिंग 'फैंटैस्टिक बीट्स एंड व्हेयर टू फाइंड देम' से पटकथा लेखन की शुरुआत कर रही हैं। 'फैंटास्टिक बीट्स..' पॉटर फिल्मों की हॉगवार्ट्स पाठ्यपुस्तक पर आधारित होगी। रोलिंग ने बताया कि न तो यह हैरी पॉटर श्रृंखला का पूर्व भाग है और न ही अगला, लेकिन इसमें जादू की दुनिया दिखाई जाएगी।

रेडक्लिफ ने बताया कि वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे।

वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' ने 24 वर्षीय रेडक्लिफ के हवाले से कहा, "मुझे पूरा यकीन है कि लोग इसके लिए बहुत उत्साहित हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "कहने की जरूरत नहीं हैं कि मैं इस फिल्म में नही होऊंगा और मेरा अंदाजा है कि 'हैरी पॉटर' फिल्मों में से कोई भी इसमें नहीं होगा। लेकिन मैं इसके बारे में कुछ भी नहीं जानता।"

रेडक्लिफ ने 'हैरी पॉटर' श्रृंखला में जादूगर हैरी पॉटर की भूमिका निभाई थी।
More from: samanya
35254

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020