Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

डेरा सच्चा सौदा को गिनीज बुक में शामिल होने की उम्मीद

चंडीगढ़, 18 अगस्त

डेरा सच्चा सौदा पंथ को उम्मीद है कि एक दिन में सर्वाधिक 60 लाख से अधिक पौधे लगाने के लिए उसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डस में दर्ज हो जाएगा।

ज्ञात हो कि डेरा सच्चा सौदा के 100,000 से अधिक अनुयायियों ने 15 अगस्त को पौधारोपण अभियान में हिस्सा लिया था और उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों तथा कुछ पश्चिमी देशों में भी 6,876,919 पौधे लगाए थे।

पंथ के प्रवक्ता पवन कुमार ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया, "अब हम इस अभियान से जुड़े सभी सबूतों के साथ गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डस में आवेदन करने जा रहे हैं।"

प्रवक्ता ने कहा, "इसके पहले पाकिस्तान के एक संगठन ने अपने देश में इस वर्ष 541,176 पौधे लगा कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डस में नाम दर्ज कराया था। इस रिकॉर्ड को हमने अभियान के पहले घंटे में ही, सुबह 9.15 से 10.15 बजे के बीच 925,000 पौधे लगा कर तोड़ दिया था।"

(IANS)

More from: samanya
908

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020