Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

उप्र में विवादास्पद बयान पर डीआईजी का तबादला

dig mathur

10 मई 2012

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने विवादास्पद बयान देने वाले सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) एस.के.माथुर का गुरुवार रात तबादला कर दिया। माथुर को पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद पर ही पुलिस महानिदेशक मुख्यालय लखनऊ से सम्बद्ध कर दिया गया है। राज्य सरकार की तरफ से एक बयान जारी कर रात को इसकी जानकारी दी गई। माथुर के स्थान पर पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद में पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद पर तैनात रहे भोला नाथ सिंह को तैनात किया गया है।

उल्लेखनीय है कि प्रबुद्धनगर जिले के एक फरियादी ने डीआईजी माथुर से फरियाद लगाई कि उसकी बहन 24 घंटे से लापता है और पुलिस उसे ढूढ़ने के लिए कुछ नहीं कर रही है। इस पर डीआईजी ने कहा, "जिसकी बहन चली जाती है उसके लिए तो बड़ी शर्म की बात होती है। तुम शर्म करो.मेरी बहन होती तो मैं गोली मार देता।"

इससे पहले गुरुवार सुबह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने माथुर प्रकरण पर नाराजगी जताते हुए कहा था कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर डीआईजी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

माथुर के साथ संत कबीर नगर के पुलिस अधीक्षक धर्मेद्र सिंह का भी तबादला किया गया है। सिंह पर जिले में लड़कियों के गायब होने को लेकर एक विवादास्पद बयान देने का आरोप लगा है।

सिंह का तबादला कर उन्हें 30वीं वाहिनी पीएसी गोण्डा के सेनानायक के पद पर तैनात किया गया है। इन दोनों अधिकारियों के साथ भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 14 अन्य अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं।

More from: samanya
30700

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020