Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

दीपिका का रणबीर को दोबारा डेट करने का कोई इरादा नहीं

dipika padukone on ranbir

22 जुलाई 2012

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण रणबीर कपूर को अपना दोस्त तो कहती हैं, लेकिन एक जमाने में उनकी प्रेमिका रही दीपिका को उनसे दोबारा रिश्ता जोड़ने से परहेज है। दीपिका कहती हैं, हमारे रिश्ते पटरी पर लौट आए हैं, लेकिन रणबीर के साथ डेट करने का मेरा कोई इरादा नहीं है।

दीपिका और रणबीर अयान मुखर्जी की फिल्म ये जवानी है दीवानी कर रहे हैं। इस फिल्म के बीच ही मीडिया में यह खबर आई थी कि दीपिका और रणबीर दोनों फिर करीब आ रहे हैं। दीपिका ने एक अखबार को दिए इंटरव्यू में साफ कहा कि यह खबर बकवास है। हालांकि, उन्होंने कहा कि अगर वह रणबीर के साथ सहज नहीं होती तो फिल्म साइन नहीं करती।

गौरतलब है कि दीपिका और रणबीर बचना ए हसीनों में साथ काम कर चुके हैं और एक जमाने में दोनों की नजदीकियां सुर्खियां बनी थीं।

More from: samanya
31979

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020