Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

ब्रॉडवे शैली की नृत्य नाटिका होगी 'रामलीला' : रेमो

director remo disouza usedbroad way dance in ramleela

20 अक्टूबर 2012


मुम्बई। नृत्य निर्देशक रेमो डिसूजा भगवान राम के जीवन पर आधारित 'रामलीला' में 'ब्रॉडवे' नृत्य नाटिका शैली का इस्तेमाल कर बहुत खुश हैं। 38 वर्षीय रेमो ने शुक्रवार को रामलीला का यह कार्यक्रम जारी करने के दौरान कहा, "मैं हमेशा से अपनी भारतीय ब्रॉडवे शैली के जरिए रामलीला का निर्देशन करना चाहता था जो कि अब हो रहा है।"


रेमो का कहना है कि उनके लिए कार्यक्रम में एक सीमा के अंदर सब कुछ कर पूरा करना आसान नहीं था।


उन्होंने कहा, "इसका निर्देशन मुश्किल था क्योंकि मेरे पास बहुत कम समय था और काफी चीजें करनी थी। इसमें लगभग 20 गाने हैं। यह संगीत, नृत्य और पोशाकों के साथ बिल्कुल अलग तरह की 'रामलीला' होगी।"


इस कार्यक्रम में अभिनेता रजनीश दुग्गल राम का किरदार करेंगे। अजय देवगन इसके कथावाचक बने हैं


यह कार्यक्रम हर रविवार सुबह आठ बजे 'लाइफ ओके' चैनल पर प्रसारित होगा। रविवार से शुरू हो रहा यह कार्यक्रम 18 नवम्बर तक चलेगा।

 

More from: samanya
33484

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020