Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

कान पर वेश्यावृत्ति में शामिल रहने का आरोप

dominique strauss kann, dominique strauss kann involved in prostitution
27 मार्च 2012

पेरिस |  फ्रांस के जांच अधिकारियों ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पूर्व प्रमुख डोमिनिक स्ट्रॉस कान पर कथित तौर पर एक वेश्यावृत्ति तंत्र में शामिल रहने का आरोप लगाया है। लिले में अभियोजन पक्ष के एक बयान में यह जानकारी दी गई। स्ट्रॉस कान से सोमवार को उत्तरी शहर लिले में अभियोजन पक्ष के कार्यालय में पूछताछ की गई। उन पर वेश्याओं के साथ व्यभिचार पार्टियों के आयोजन में शामिल रहने के लिए पूछताछ चल रही है। इनमें से अधिकतर पार्टियां फ्रांस के काल्र्टन होटल में आयोजित की गई थीं। उनपर वाशिंगटन तथा ब्रसेल्स में भी इसी तरह की पार्टियां करने का संदेह है।

बयान में कहा गया कि पूछताछ के बाद कान को न्यायिक निगरानी में रखा गया है। उनपर मामले में शामिल अन्य लोगों से सम्पर्क करने पर रोक लगाई गई है तथा जमानत के लिए उन्हें एक लाख यूरो देना पड़ा।

यदि मामले में 62 वर्षीय स्ट्रॉस कान दोषी पाए जाते हैं, तो उन्हें 20 वर्षो की कारावास की सजा हो सकती है।

कान पर 2011 में भी न्यूयार्क में एक होटल की कर्मचारी के साथ दुराचार के आरोप में जांच की गई थी।

More from: Videsh
30081

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020