Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'मुगल-ए-आजम' की रीमेक के बारे में सोचते ही नहीं : अजय

dont-think-about-remake-of-mughel-e-azam-says-ajay
18 मार्च 2013

मुम्बई। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन कहते हैं कि यदि फिल्म 'मुगल-ए-आजम' जैसी कोई ऐतिहासिक उम्दा फिल्म होती तो, आज के समय में कोई रीमेक बनाने की सोचता ही नहीं। अजय ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "हम कभी भी 'मुगल-ए-आजम' जैसी फिल्म का रीमेक बनाने की कोशिश नहीं करते। हम उस फिल्म का तोड़ बना ही नहीं सकते। हम वहीं फिल्में बना सकते हैं जिसके लिए हमारे पास साधन उपलब्ध है और हमें खुद पर भरोसा भी है।"

अजय ने यह बात अभिनेत्री श्रीदेवी द्वारा फिल्म के बारे में की गई टिप्पणी के जवाब में कही। श्रीदेवी ने कहा था कि 'हिम्मतवाला' फिल्म 'मुगल-ए-आजम' जैसी नहीं थी। श्रीदेवी ने पहले की 'हिम्मतवाला' में अभिनेता जीतेन्द्र की नायिका का किरदार निभाया था।

साजिद खान निर्देशित रीमेक फिल्म 'हिम्मतवाला' में दक्षिण भारतीय अभिनेत्री तमन्ना ने श्रीदेवी वाली भूमिका निभाई है। फिल्म आगामी 29 मार्च को प्रदर्शित हो रही है।
More from: samanya
34705

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020